गोवा रंगीन है

[Image 90.jpg] [Image 91.jpg] [Image 92.jpg] [Image 93.jpg] [Image 94.jpg] गोवा एक सुखद अहसास एक रोमांच की कल्पना एक स्वच्छन्दता सबकुछ मस्ती मिलती है यहां । पाश्चात्य व कोंकणी संस्कृति को नजदीक से देखने के लिये गोवा एक अच्छी जगह है । गोवा एक छोटा राज्य होने के साथ ही समृद्धशाली राज्य भी है यहां के बहुत से लोग रोजगार व अन्य कारणों से विदेश में रहते हैं । गोवा बहुत ही सुंदर प्रदेश है । यहाँ पर्यटकों को बहुत ही सुकून मिलता है । गोवा साउथ व नार्थ दो हिस्सों में बंटा हुआ है । यहाँ के समुद्री तट बहुत साफ व सुंदर हैं यहां कई प्रकार के रोमांचक खेलों का आयोजन होता रहता है । यहाँ के काजू बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं आपको गोवा में सिर्फ काजू की है दुकान मिल जाएगी जहाँ काजू के कई प्रकार के प्रकार व काजू से बनी हुई कई प्रकार से बने हुए स्वादिष्ट पदार्थ महंगे मूल्य पर बेचे जाते हैं । यहां शाकाहारी भोजन की बहुलता नहीँ है । मडगांव वास्को-डि-गामा पणजी यहां के प्रमुख शहर हैं । गोवा में आपको टेक्सी के रूप में मोटर साइकिल मिल जाती हैं जिन्हें यहां स्थानीय भाषा में पायलट कहते हैं जिनके मडगार्ड का रंग पीला होता है । रंगीनियों के लिये प्रसिद्ध गोवा वास्तव में रंगीन ही है ।

Comments

Popular posts from this blog